Home Breaking News चंद्रपुर ग्रामीण में अवैध रेत कारोबार चरम पर, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर...

चंद्रपुर ग्रामीण में अवैध रेत कारोबार चरम पर, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल…

238

दुर्गापुर–पद्मापुर मार्ग पर रेत माफियाओं का दबदबा

चंद्रपुर ग्रामीण में अवैध रेत कारोबार चरम पर, प्रशासन की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल

चंद्रपुर। जिल्हा प्रतिनिधी गौरव मोहबे
चंद्रपुर जिले के दुर्गापुर–पद्मापुर की ओर जाने वाला मार्ग इन दिनों अवैध रेत परिवहन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है। क्षेत्र में दिन-रात ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के माध्यम से रेत की ढुलाई जारी है, जिससे रेत माफियाओं के हौसले बुलंद नजर आ रहे हैं।

स्थानीय नागरिकों के अनुसार दुर्गापुर क्षेत्र में बड़े पैमाने पर अवैध रूप से रेत का संग्रह किया जा रहा है और यहीं से आसपास के गांवों में इसकी आपूर्ति की जा रही है। हैरानी की बात यह है कि यह गतिविधियां राजस्व और पुलिस प्रशासन की जानकारी में होने के बावजूद प्रभावी कार्रवाई से बाहर दिखाई दे रही हैं।

सोशल मीडिया का खुलेआम इस्तेमाल

रेत तस्करी से जुड़े कुछ लोग सोशल मीडिया का खुलेआम इस्तेमाल करते देखे जा रहे हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि अवैध गतिविधियों में शामिल लोगों को किसी प्रकार का भय नहीं है। सोशल मीडिया के इस उपयोग ने प्रशासन की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

नियमों की उड़ रही धज्जियां

सूत्रों के अनुसार कई ट्रैक्टर बिना रॉयल्टी, बिना ट्रांजिट पास (टीपी) और निर्धारित समय सीमा के बाहर रेत परिवहन करते पाए जा रहे हैं। इससे शासन को भारी राजस्व नुकसान हो रहा है, वहीं नदी-नालों और पर्यावरण को भी गंभीर क्षति पहुंच रही है।

ग्रामीणों में आक्रोश

दुर्गापुर और पद्मापुर क्षेत्र के ग्रामीणों में इस अवैध रेत कारोबार को लेकर भारी रोष है। ग्रामीणों का कहना है कि शिकायतों के बावजूद कार्रवाई केवल औपचारिकता बनकर रह गई है, जबकि रेत माफिया बेखौफ होकर अपना कारोबार चला रहे हैं।

Don`t copy text!