Home Breaking News ग्राम पंचायत ऊर्जानगर की 50% संपत्ति कर सवलत योजना को मिल रहा...

ग्राम पंचायत ऊर्जानगर की 50% संपत्ति कर सवलत योजना को मिल रहा ज़बरदस्त प्रतिसाद…

153

चंद्रपूर जिल्हा प्रतिनिधी गौरव मोहबे

ग्राम पंचायत ऊर्जानगर द्वारा बकाया संपत्ति कर पर लागू की गई 50 प्रतिशत कर सवलत योजना को ग्रामवासियों का उत्साहजनक और सकारात्मक प्रतिसाद मिल रहा है। इस योजना के चलते बड़ी संख्या में नागरिक अपने लंबित कर का भुगतान कर रहे हैं, जिससे आम जनता को आर्थिक राहत मिली है।

ग्राम पंचायत सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, योजना लागू होने के बाद लगातार नागरिक ग्राम पंचायत कार्यालय पहुँचकर अपने बकाया संपत्ति कर का निपटारा कर रहे हैं। योजना का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को राहत देना, कर संग्रह को सुव्यवस्थित करना तथा ग्राम विकास के कार्यों को गति देना है।

यह योजना पूरी तरह स्वैच्छिक है, ताकि बिना किसी दबाव के लोग समय पर कर भर सकें। ग्राम पंचायत ने नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अवकाश के दिनों में भी कर भुगतान की व्यवस्था उपलब्ध कराई, जिससे लोगों में भरोसा और सहभागिता बढ़ी है।

ग्राम पंचायत ऊर्जानगर द्वारा स्पष्ट किया गया है कि यह 50% संपत्ति कर सवलत योजना 31 दिसंबर तक ही वैध है। इसके बाद योजना का लाभ उपलब्ध नहीं रहेगा। इसलिए शेष करदाताओं से अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले योजना का लाभ उठाएँ।

इस संबंध में सामाजिक कार्यकर्ताओं ने भी इस पहल को जनहित में उठाया गया एक सराहनीय कदम बताया है। उनका कहना है कि ऐसी योजनाओं से न केवल जनता को राहत मिलती है, बल्कि गांव के विकास कार्यों के लिए भी संसाधन उपलब्ध होते हैं।

ग्राम पंचायत ऊर्जानगर ने सभी नागरिकों से आग्रह किया है कि वे समय-सीमा के भीतर अपने बकाया संपत्ति कर का भुगतान कर ग्राम विकास में सहभागी बनें।

Don`t copy text!